उत्तराखण्ड
Trending

38वें राष्ट्रीय खेल: योगासन में छत्तीसगढ़ ने जीते स्वर्ण, जानिए पदक तालिका में कौन है सबसे ऊपर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, कर्नाटक ने 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र ने अब तक कुल 41 पदक जीते हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। उत्तराखंड ने अब तक 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य सहित 16 पदक जीते हैं। अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबलों में उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित ने आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग के फाइनल में रजत पदक जीतकर राज्य का सम्मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि हरियाणा के कमल और अभिषेक ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर के सेमीफाइनल भी संपन्न हो चुके हैं और अब शीर्ष आठ टीमें फाइनल में भाग लेंगी, जिनमें महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान सबसे ऊपर हैं। साथ ही, हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय मिनी स्टेडियम में आयोजित पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में असम ने उत्तराखंड को 1-0 से हराया। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवे दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।

पदक तालिका इस प्रकार है: – खेल नियंत्रण बोर्ड: 14 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य
– कर्नाटक: 13 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य
– महाराष्ट्र: 11 स्वर्ण, 18 रजत, 12 कांस्य
– मणिपुर: 11 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य (कुल-24)
– मध्य प्रदेश: 9 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य (कुल-18)
– हरियाणा: 5 स्वर्ण, 8 रजत, 13 कांस्य (कुल-26)
– केरल: 5 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य (कुल-9)
– दिल्ली: 4 स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य (कुल-15)
– तमिलनाडु: 4 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य (कुल-18)
– ओडिशा: 4 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य (कुल-14)
– उत्तराखंड: 1 स्वर्ण, 7 रजत, 8 कांस्य (कुल-16)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
नए समय में लोग नारियल तेल लगाना भूल चके हैं जानते हैं अनोखे फायदे 8 सेहतमंद नाश्ते जो आपको पूरे दिन रखेंगे Active