26 January Security Breach: 26 जनवरी से पहले दिल्ली में बड़ी चूक! फर्जी दूतावास की कार लेकर सुरक्षा घेरों में घुसी महिला

देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में राजधानी दिल्ली हाई- अलर्ट पर है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। इसी बीच दिल्ली की सुरक्षा को सेंध लगने की घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला ने दूतावास (Embassy) की फर्जी नंबर प्लेट कार पर लगाकर दिल्ली के संवेदनशील और प्रतिबंधित इलाकों में घूम रही थी। गणतंत्र दिवस (26 January) समारोह को लेकर पूरी दिल्ली को ‘नो फ्लाई जोन’ और हाई-अलर्ट पर रखा गया है।
खुफिया जानकारी पर ‘क्राइम ब्रांच’ का एक्शन
यह गिरफ्तारी 15 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच की ‘एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल’ (AEKC) द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नीले रंग की फर्जी राजनयिक प्लेट वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर विदेशी दूतावासों में बार-बार जा रही है। पुलिस ने वसंत विहार इलाके में जाल बिछाया। दोपहर करीब 3:10 बजे, जब महिला गली संख्या B-5 में खड़ी गाड़ी को अनलॉक कर चलाने वाली थी, तभी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।
कौन है यह महिला?
महिला का पहचान के दौरान सामने आया कि वो असम की रहने वाली है और उसने ग्रैजुएशन की हुई है। वर्तमान में महिला गुवाहटी में रह रही है। वर्तमान काम की बात करें तो महिला फिलहाल वह विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही थी।




