रायपुर में अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

रायपुर- कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (30 वर्ष), निवासी कुशालपुर तिरंगा चौक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई, लेकिन वह किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उसके खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने अवैध हथियार रखने और उनकी खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




