राशिफल

आज से 17 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी, तीन राशियों के लिए है शुभ संकेत

वेब-डेस्क :- 9 अक्टूबर को सुबह 10:55 बजे शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा, जो 17 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। यह काल धन, प्रतिष्ठा, करियर और संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहेगा। खासतौर पर वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है।

शुभ संयोग से बढ़ेगा भाग्य
कन्या राशि में सूर्य और शुक्र का मिलन वैदिक ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली योग माना गया है। इस दौरान व्यापार, करियर, सामाजिक सम्मान और प्रेम-संबंधों में उन्नति की संभावना रहेगी। हालांकि शुक्र के नीच भाव में होने से कुछ राशियों को व्यावहारिकता अपनानी होगी।

वृषभ राशि
शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं। धन वृद्धि, निवेश से लाभ, और परिवार में खुशियां मिलेंगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि
करियर में तेजी, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, और महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता मिलेगी। उच्च पद का प्रस्ताव या सम्मान मिल सकता है।

यह भी पढ़े … इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री साय

मकर राशि
नई जिम्मेदारियों और आर्थिक उन्नति का समय। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, तथा परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा या व्यवसाय में लाभ संभव है। संचार माध्यमों से सफलता मिलेगी।

धनु राशि
नई योजनाओं में प्रगति, नौकरी में पदोन्नति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि
रिश्तों में सुधार, धनलाभ के योग और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।

मेष राशि
कार्यस्थल पर मतभेद या थकान महसूस हो सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य और संबंधों में संतुलन आवश्यक।

तुला राशि
आपके स्वामी शुक्र नीच स्थिति में हैं। भावनात्मक अस्थिरता और आर्थिक दबाव रह सकता है। आत्मविश्वास और संयम से स्थिति सुधरेगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button