दही खाने का सही समय कब है जानिये 

दही को हमेशा सुबह या दोपहर के वक्त खाना चाहिए

रात में अगर आप दही खाएंगे, तो पेट की कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं

दही की प्रकृति अम्लीय होती है और गलत वक्त पर दही खाने से हमारा खून दूषित हो सकता है

दही वसा और प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे रात में पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी लो हो सकता है

आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है

दही का तासीर ठंडा होता है, लेकिन इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है । अस्थमा, खांसी और सर्दी से ग्रस्त लोगों को रात के खाने में दही का सेवन करने से बचना चाहिए

दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर के भोजन के साथ है। दरअसल, दिन के समय दही पचाना आसान होता है। आप इसे सुबह के नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं

जिन लोगों को किडनी की समस्या है या बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो उन्हें दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या आप दही खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें