पंजाब
Trending

पंजाब में मौसम ने बदला मिजाज, अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना

लुधियाना: शनिवार को पंजाब के पांच जिलों में अचानक बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक, फरीदकोट, पटियाला, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच हल्की बारिश हुई।
इसके बाद करीब एक से दो घंटे तक आसमान में बादल छाए रहे और पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। इससे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई और दिनभर मौसम गर्म बना रहा।

लुधियाना में तापमान 25 डिग्री पार

चंडीगढ़ में दिन का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। अमृतसर में 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। लुधियाना में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। पटियाला में तापमान 26.1 डिग्री और जालंधर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 और 2 डिग्री ज्यादा था।

18 फरवरी तक सूखा रहेगा मौसम

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुमान के मुताबिक, 18 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। 19 और 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

हल्की बारिश से किसानों को राहत

शनिवार तड़के हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित थे। शनिवार सुबह करीब 3 बजे जिले में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
इसके अलावा, दिनभर बादल भी छाए रहे, जिससे ठंडक बनी रही और किसानों को राहत मिली। लगातार पड़ रही गर्मी से परेशान किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है।
गौरतलब है कि फरवरी में अचानक बढ़ी गर्मी से गेहूं की फसल पर असर पड़ रहा है। मौसम में जल्दी आई गर्मी ने फसल की बढ़त रोक दी है, जिससे किसान चिंतित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गुलाब जल बदल सकता हैं और आएगा रंग रूप निखार नए समय में लोग नारियल तेल लगाना भूल चके हैं जानते हैं अनोखे फायदे