लंदन में कीर्तन में शामिल हुए विराट और अनुष्का

नई दिल्ली। पूरे देश में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इनके फंक्शन में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। स्पोट्र्स और बॉलीवुड के लगभग सभी लोग अनंत और राधिका की शादी में शरीक हुए। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस से मुंबई सिर्फ अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने के लिए आई थीं।
ये खबर भी पढ़ें : Backward class candidate Patkar got first rank in MPPSC
लंदन में कीर्तन में शामिल हुए विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जो कि कृष्णा दास की है। कृष्णा दास ‘योग के रॉक स्टारÓ के नाम से खासा चर्चित हैं। एक्ट्रेस ने उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनके म्यूजिक के लिए अपना प्यार जताया है। एक रॉयल वेडिंग छोड़ कीर्तन को एन्जॉय करते देखने पर फैंस ने अनुष्का और विराट की खूब तारीफ की है।
ये खबर भी पढ़ें : प्रोटीन, फाइबर से भरपूर अरबी के पत्ते की सब्जी, आपके सेहत काे रखेगी ‘फिट‘
विराट और अनुष्का कुछ दिन पहले लंदन के इस्कॉन मंदिर गए थे। यहां भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए कपल कीर्तन में शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले कई दिनों से कपल के लंदन में शिफ्ट होने की चर्चा तेज है। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये खबर भी पढ़ें : इस रेसिपी से बनाएं टेस्टी पालक
इस बीच अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह काफी समय से ‘चकदा एक्सप्रेसÓ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। इस मूवी में अनुष्का का कैरेक्टर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का होगा।
ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 12R एक नए कलर ऑप्शन में जल्द होगा लॉन्च