छत्तीसगढ़
Trending

दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम रबी 2024-25 का आयोजन

छत्तीसगढ़: दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम रबी 2024-25 का आयोजन संयुक्त रूप से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर और कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 06 एवं 07 फरवरी 2025 को समिति आई.जी.के.वि. रायपुर मे किया गया। इस कार्यक्रम मे कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लीया जो मुख्यत: पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों, कीटनाशक व्यापारी, किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान थे। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री गया राम, संयुक्त संचालक कृषि, रायपुर संभाग और श्री नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक (कीवि) के द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी को कीटनाशक अधिनियम और नियम के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।


इसके अलवा कीटनाशकों का सुरक्षित और उचित उपयोग के बारे मे चर्चा किया गया। आई.पी.एम. पद्धति को अपनाने के बारे चर्चा किया गया। एन.पी.एस.एस. के प्रयोग एंव उसके विशेषताओ के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम मे डॉ. रीता सिंगारे, व.स.अ. (कीवि), श्री कन्हैया लाल मीना, वैज्ञानिक सहायक, डॉ. प्रेम संकर तिवारी, एसएमएस.(पीपी) के.वि.के रायपुर एवं श्रीमती ममता पाटिल, सहायक संचालक कृषि, रायपुर एवं श्रीमती मोनिका ठाकुर, सहायक संचालक कृषि, रायपुर एवं भूमिका यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लोगों ने भाग लीया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गुलाब जल बदल सकता हैं और आएगा रंग रूप निखार नए समय में लोग नारियल तेल लगाना भूल चके हैं जानते हैं अनोखे फायदे