Aaj Ka Panchang : सफला एकादशी व्रत आज, जानें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang : 15 दिसंबर, सोमवार, शक संवत्: 24 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 01 पौष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 23 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण एकादशी रात्रि 09.21 बजे तक पश्चात द्वादशी तिथि, चित्रा नक्षत्र प्रातः 11.09 मिनट तक पश्चात स्वाती नक्षत्र, बव करण। चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 9 बजे तक राहुकालम्।
व्रत, त्योहार- सफला एकादशी व्रत। सफला (पौष) एकादशी व्रत आज है। इस दिन परंपरागत तरीके से उपवास रख भगवान श्रीनारायण और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में सफला एकादशी का खास महत्व है। इस व्रत के करने से घरों में सुख-समृद्धि आती है तथा जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं। इससे जीवन खुशहाल होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सूर्योदय 07:06 ए एम
सूर्यास्त 05:26 पी एम
चन्द्रोदय 03:45 ए एम, दिसम्बर 16
चन्द्रास्त 02:04 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त 05:17 ए एम से 06:12 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:44 ए एम से 07:06 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
विजय मुहूर्त 02:00 पी एम से 02:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:24 पी एम से 05:51 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05:26 पी एम से 06:48 पी एम
अमृत काल 04:15 ए एम, दिसम्बर 16 से 06:03 ए एम, दिसम्बर 16
निशिता मुहूर्त 11:49 पी एम से 12:44 ए एम, दिसम्बर 16



