राशिफल
Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित 29 मार्च का संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 29 March 2026 (29 मार्च का पंचांग): आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज कामदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज धृति, शूल योग के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 29 मार्च का संपूर्ण पंचांग…
विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – चैत्र
अमांत – चैत्र
पक्ष– शुक्ल
वार-रविवार
तिथि- शुक्ल पक्ष एकादशी 07:46 एएम तक, फिर द्वादशी तिथि




