Aaj Ka Panchang 19 दिसंबर 2025: पौष अमावस्या आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि जरूर करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। शुक्रवार को शूल, गण्ड, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
19 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से ही सूर्य और मंगल स्थित हैं। इस तरह धनु राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 04 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
19 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय – 7:06 AM
सूर्यास्त – 5:41 PM
चन्द्रोदय – Dec 19 6:24 AM
चन्द्रास्त – Dec 19 5:01 PM
19 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (19 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:06 से 08:26 तक
सुबह 08:26 से 09:45 तक
दोपहर 12:02 से 12:45 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:23 से 01:43 तक
शाम 04:21 से 05:41 तक
19 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहू – 11:04 AM – 12:23 PM
यम गण्ड – 3:02 PM – 4:21 PM
कुलिक – 8:26 AM – 9:45 AM
दुर्मुहूर्त – 09:13 AM – 09:55 AM और 12:45 PM – 01:27 PM




