दिल्ली
Trending

आज की सुर्खियां: सोनिया गांधी अस्पताल में, दिल्ली में क्या खास रहा आज?

दिल्ली का मौसम आज आज 21 फरवरी 2025 को दिल्ली का तापमान 15°C दर्ज किया गया है। दिनभर न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 25°C तक रहेगा। नमी 96% है और हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रदूषण के स्तर में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। सूरज सुबह 6:58 बजे निकला और शाम 6:11 बजे डूबेगा। दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल, 22 फरवरी 2025 (शनिवार) को भी तापमान इसी तरह रहने की संभावना है।

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह 8:30 बजे पेट से जुड़ी परेशानी के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अभी डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

रेखा गुप्ता कैबिनेट ने आयुष्मान भारत को दी हरी झंडी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के साथ आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, “हमने कल कैबिनेट बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी। अब जल्द ही दिल्ली के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि आज PWD और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ जरूरी कामों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई है।

लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित अपने आवास के बाहर लोगों से मिलीं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए फूलों के गुलदस्ते और मालाएं लेकर पहुंचे। बता दें कि उन्होंने कल दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद से ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शामिल होंगे और मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गुलाब जल बदल सकता हैं और आएगा रंग रूप निखार नए समय में लोग नारियल तेल लगाना भूल चके हैं जानते हैं अनोखे फायदे