खेल

Today IPL Match 2 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 2 April 2026: साल 2024 की फाइनलिस्ट टीमें आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। दो साल पहले इसी मैदान पर आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जब केकेआर ने एसआरएच को धूल चटाई थी।

पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे हैं। टीम को अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 200 प्लस का स्कोर बनाने के बाद भी गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए थे। अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद वापसी करना चाहेगी।

कोलकाता को भी मिल चुकी है हार

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने पहले मुकाबले में शिकस्त मिली है। मुंबई के वानखेडे़ में मेजबान मुंबई ने कोलकाता को मात दी थी। केकेआर ने 200 का स्कोर बनाया था लेकिन रोहित और रिकल्टन की जोड़ी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया। हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी।

ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमें जब भी आमने-सामने हुई हैं, एक रोमांचक मुकाबला हुआ है। आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें कोलकाता का पलड़ा भारी है। कोलकाता ने 20 बार मुकाबले जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 ही बार जीत नसीब हुई है।

हैदराबाद ने बनाया था 278 का स्कोर

हैदराबाद ने कोलकाता के सामने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 278 का हाइएस्ट स्कोर बनाया है, जबकि लोएस्ट स्कोर 113 रन का रहा है। वहीं, कोलकाता का हैदराबाद के खिलाफ हाइएस्ट स्कोर 208 का तो लोएस्ट स्कोर 101 बनाया है।

Related Articles

Back to top button