भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए ये सितारे

नई दिल्ली। देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। हर साल लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर गली-मोहल्ले में जन्माष्टमी की धूमधाम देखने को मिल रही है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया पर फैंस को जन्माष्टमी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं किस किस ने अब तक विश किया है।
श्रद्धा कपूर-‘स्त्री 2’ फेम श्रद्धा कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान श्री कृष्ण एक भजन वीडियो और एक तस्वीर शेयर कर लिखा है- माखन चुराने आए हैं कान्हा, जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अनुपम खेर- अनुपम खेर हर त्योहार पर अपने फैंस शुभकामना देते हैं। जन्माष्टमी पर भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने श्री कृष्ण से जुड़ी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है और कैप्शन में लिखा, “आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।”
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा- परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं, लेकिन अपने फेस्टवल को सेलिब्रेट करना वो नहीं भूली हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर श्री कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकमानाएं दी हैं। उन्होंने श्री कृषण की तस्वीर साझा करते हुए सभी लोगों पर उनकी कृपा बनाए रखने की कामना की है।
सोनू सूद- अभिनेता सोनू सूद ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें कान्हा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पैरों के निशान भी नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर –अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को अपने परिवार वालों के साथ बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। वो हर साल जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर पर माखन से मटकी भी तोड़ती हैं। उन्होंने भी फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।





