Join us?

व्यापार

इन 10 देशों के पास है दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में यूके में रखें गोल्ड में 100 टन भारत में वापस मंगवा लिया। आरबीआई के इस कदम के बाद हर कोई जानना चाहता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है। सोने का सबसे ज्यादा भंडार अमेरिका के पास है। गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका टॉप पर आता है।

ये खबर भी पढ़ें : जल्‍द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

अमेरिका के पास लगभग 8133.46 टन सोना है। गोल्ड रिजर्व में दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है। जर्मनी के पास करीब 3352.31 टन सोना है। पिछले कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में फ्रांस के गोल्ड रिजर्व में कमी आई थी। गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली आता है। इटली के पास लगभग 2451.84 टन गोल्ड है। आखिरी तिमाही में कमी आने के बावजूद गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में फ्रांस चौथे नंबर पर आता है। फ्रांस के पास करीब 2,436.88 टन गोल्ड है। लिस्ट में पांचवें नंबर पर रूस आता है।

ये खबर भी पढ़ें : Kedar Jadhav Retirement: धोनी के अंदाज में चेले ने भी किया रिटायरमेंट का एलान

यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है। रुस के पास 2332.74 सोना था। अगर बात गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में छठें नंबर की करें तो इस पायदान पर चीन आता है। चीन के पास 2262.45 टन सोना था। चीन के गोल्ड रिजर्व में वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें :Excessive consumption of these things is dangerous, ICMR advises

गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड है। स्विट्जरलैंड के पास 1040 टन सोना है।
जापान के पास 845.97 टन सोना है। इतने गोल्ड रिजर्व के साथ जापान आठवें पायदान पर आता है।
भारत गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। भारत के पास 822.09 टन सोना है।
गोल्ड रिजर्व लिस्ट में दसवें नंबर पर नीदरलैंड का नाम है। नीदरलैंड के पास 612.45 टन सोना है।

ये खबर भी पढ़ें : नियमित दवाइयां मिलने से टी.बी. के मरीजों को मिल रही टीबी से निजात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी