मनोरंजन

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ का इंतजार खत्म, 22 मई 2026 को होगी रिलीज

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘बंदर’, 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं।

​पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे ज़ी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है।

‘बंदर’ की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है।

Related Articles

Back to top button