दिल्ली

पूरे देश ने किया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को नमन

वेब-डेस्क :- एपीजे अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे, जिन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। उन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया था। एपीजे अब्दुल कलाम को ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के रूप में भी जाना जाता है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन की कहानी काफी संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार बेचा और अपनी पढ़ाई पूरी की और साथ हे साथ अपने घर के सदस्यों की जरूरते भी पूरी की। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्ति हर दिन पैदा नहीं होते हैं; वे एक सदियों में एक बार ही मुश्किल से पैदा होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बन जाते हैं।

“मेहनत ही है सफलता की कुंजी” PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम ने देशवासियों, खासकर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें स्मरण करता हूं। वे एक ऐसे दूरदर्शी थे जिन्होंने युवाओं के मन में नई ऊर्जा जगाई और देश को बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि विनम्रता और कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी हैं। आइए, हम मिलकर उस भारत का निर्माण करें जिसका सपना उन्होंने देखा था-एक सशक्त, आत्मनिर्भर और दयालु भारत।’

गृह मंत्री शाह ने किया नमन “आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “एक दूरदर्शी नेता और जनता के राष्ट्रपति, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। विज्ञान प्रयोगशाला से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक, उनके व्यापक योगदान ने एक नए और उन्नत भारत की नींव रखी है। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बने रहेंगे।”

उनका जीवन राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत – CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका जीवन समूचे राष्ट्र के लिए एक दिव्य प्रेरणा है। विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में प्रज्वलित उनके विचार-दीप हम सभी को आलोकित करते रहेंगे।”

सपने देखना सिखाया और साकार करने की दिशा दिखाई – CM पुष्कर सिंह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से अलंकृत “मिसाइल मैन” डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में आपका योगदान अद्वितीय है। आपने युवाओं को न केवल बड़े सपने देखना सिखाया, बल्कि उन्हें साकार करने की दिशा भी दिखाई। आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है जो सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

CM डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर किया नमन

CM साय – भारत ने की कई वैज्ञानिक उपलब्धियों को हासिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 15 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए साय ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश के अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा अनुसंधान कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। उनके प्रयासों से भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल की। डॉ. कलाम का जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनका व्यक्तित्व, उनका दृढ़ संकल्प, और उनके विचार हमें आज भी प्रेरित करते हैं। हम उन्हें और उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई है।

आत्मनिर्भर भारत के लिए किया अपना जीवन समर्पित – CM यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button