छत्तीसगढ़
Trending

टीम प्रहरी निगम नगर निवेश द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात सुगम बनाने कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर जारी

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही नियमित प्रतिदिन निरंतर जारी है।
इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा जोनो के साथ मिलकर मार्गो को अतिक्रमण मुक्त बनाने जनहित में जनसुविधा हेतु यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही अभियानपूर्वक लगातार जारी रखी गयी। जोन 2 अंतर्गत तेलघानीनाका चौक के समीप शराब दुकान के अवैध अहाता केन्द्र पर स्थल में जोन 2 नगर निवेश उप अभियंता सुश्री अंजलि बारले की उपस्थिति में कार्यवाही की गयी. वहीं तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे अभियान चलाकर सड़क पर से अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में की गयी और अतिक्रमण हटाकर मार्ग यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध करवाई गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button