Tag: note the auspicious and inauspicious times of the day

  • Aaj ka Panchang 03 March 2026: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

    Aaj ka Panchang 03 March 2026: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

    Today Chandra Grahan Time In India: 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 05 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। खास बात ये है कि इस दिन चंद्र ग्रहण के कारण होली उत्सव (धुरेड़ी) नहीं खेला जाएगा। ये साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। मंगलवार को कालदण्ड, धूम्र, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का समय और सूतक कब से कब तक रहेगा…

    3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का समय

    भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होगा, जो शाम 06:47 तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06:23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट पर ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। भारत में सूतक से जुड़े सभी नियम माने जाएंगे।

    3 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

    मंगलवार को चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शुक्र और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति कईं शुभ-अशुभ योग बनाएगी।

    मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 March 2026 Disha Shul)

    दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि यात्रा पर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

    राहुकाल 3 मार्च 2026 टाइमिंग

    3 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

    3 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

    विक्रम संवत- 2082
    मास- फाल्गुन
    पक्ष- शुक्ल
    दिन- मंगलवार
    ऋतु- वसंत
    नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
    करण- बव और बालव
    सूर्योदय – 6:50 AM
    सूर्यास्त – 6:26 PM
    चन्द्रोदय – Mar 03 6:30 PM
    चन्द्रास्त – Mar 04 7:07 AM

    3 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

    सुबह 09:44 से 11:11 तक
    सुबह 11:11 से दोपहर 12:38 तक
    दोपहर 12:15 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
    दोपहर 12:38 से 02:05 तक
    दोपहर 03:32 से 04:59 तक

    3 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

    यम गण्ड – 9:44 AM – 11:11 AM
    कुलिक – 12:38 PM – 2:05 PM
    दुर्मुहूर्त – 09:09 AM – 09:56 AM और 11:24 PM – 12:13 AM
    वर्ज्यम् – 03:33 PM – 05:09 PM

  • Aaj ka Panchang 27 February 2026: आमलकी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

    Aaj ka Panchang 27 February 2026: आमलकी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

    Aaj Ka Panchang 27 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 27 फरवरी 2026, शुक्रवार है. आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है. जिसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग का भी निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

    आज का पंचांग- 27 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

    तिथि

    एकादशी – 10:32 पी एम तक

    आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

    सूर्योदय का समय : 06: 49 ए एम
    सूर्यास्त का समय : 06: 20 पी एम
    चंद्रोदय का समय: 02:02 पी एम
    चंद्रास्त का समय : 04:38 ए एमफरवरी 28

    नक्षत्र :
    आर्द्रा – 10:48 ए एम तक

    आज का करण :
    वणिज – 11:31 ए एम तक
    विष्टि – 10:32 पी एम तक

    आज का योग
    आयुष्मान् – 07:44 पी एम तक

    आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

    आज का वार: शुक्रवार

    हिन्दू लूनर दिनांक

    शक सम्वत:
    1947 विश्वावसु

    विक्रम सम्वत:
    2082 कालयुक्त

    गुजराती सम्वत:
    2082 पिङ्गल

    चन्द्रमास:
    फाल्गुन – पूर्णिमान्त
    फाल्गुन – अमान्त

    आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

    आज अभिजित मुहूर्त 12:12 पी एम से 12:58 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:16 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:09 ए एम से 05:59 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:09 ए एमफरवरी 28 से 12:59 ए एम, फरवरी 28 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:18 पी एम से 06:43 पी एम तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग 10:48 ए एम से 06:48 ए एम, फरवरी 28 तक रहेगा. रवि योग 06:49 ए एम से 10:48 ए एम तक रहेगा.

    आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

    दुर्मुहूर्त 09:07 ए एम से 09:53 ए एम, 12:58 पी एम से 01:44 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 11:08 ए एम से 12:35 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 03:28 पी एम से 04:54 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 08:16 ए एम से 09:42 ए एम तक रहेगा.