Tag: government jobs 2025

  • SBI CBO भर्ती 2025: 2600 पदों पर सुनहरा मौका

    SBI CBO भर्ती 2025: 2600 पदों पर सुनहरा मौका

    क्या आप एक स्थिर और सम्मानित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? तो फिर ये खबर आपके लिए है! स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। ये आपके करियर के लिए एक सुनहरा मौका है, तो इसे हाथ से न जाने दें!

    पदों की संख्या और आरक्षण – इस भर्ती में कुल 2600 पद हैं, जिनमें से1066 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं। 387 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। 190 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। 697 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। 260 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको उसी क्षेत्र (सर्कल) में नौकरी मिलेगी, जिस क्षेत्र के लिए आपने आवेदन किया है। यानी घर के पास नौकरी पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है!

    आयु सीमा और योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मतलब, आपकी जन्मतिथि 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी, जैसा कि सरकारी नियमों में बताया गया है।योग्यता की बात करें तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) होना चाहिए। अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका है!

    आवेदन कैसे करें और महत्वपूर्ण तिथियाँ – आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in , www.onlinesbi.sbi  पर जाकर “SBI CBO Recruitment 2025” सेक्शन में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है, इसलिए जल्दी करें l आवेदन शुल्क जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹750/- है। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹48,480/- मिलेगा, जो समय के साथ बढ़कर ₹85,920/- तक पहुँच सकता है। इसके अलावा, आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), भविष्य निधि (PF) और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी l लिखित परीक्षा लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे। ऑब्जेक्टिव पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जो कि एक अच्छी बात है l साक्षात्कार लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की? अभी जाइए और SBI की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जल्दी से जल्दी कर दीजिये!

  • NCL भर्ती 2025: टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करें

    NCL भर्ती 2025: टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करें

    भारत सरकार की कंपनी नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 10 मई 2025 तक जारी रहेगी। इस दौरान आप NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    पदों की जानकारी – NCL में कुल 200 टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है l www.nclcil.in

    पद का नाम वैकेंसी – 
    टेक्नीशियन फिटर ट्रेनी Cat III 95
    टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी Cat III 95
    टेक्नीशियन वेल्डर ट्रेनी Cat III 10

    कुल -200

    योग्यता और आयु सीमा- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट और 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

    आयु सीमा – न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
    चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।आवेदन शुल्क- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 50 अंक और एससी, एसटी, ईएसएम, ओबीसी एनसीएल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 40 अंक लाने होंगे।

  • NMDC में 179 पदों पर भर्ती  इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका

    NMDC में 179 पदों पर भर्ती इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका

    नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने 179 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जो इंजीनियर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया केवल इंटरव्यू के आधार पर होगी, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में विस्तार से।

    भर्ती की जानकारी – इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 8 से 18 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार B.Tech/B.E., डिप्लोमा, और ITI पास कर चुके हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता – B.Tech/B.E., डिप्लोमा, ITI
    इस भर्ती में चयन केवल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। यह एक सरल और प्रभावी प्रक्रिया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी परीक्षा के अपने कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

    आवेदन कैसे करें- आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें l ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
    इंटरव्यू का स्थान – इंटरव्यू का आयोजन प्रशिक्षण संस्थान, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स, बचेली, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।