SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर पेश किया है। सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली इस फोर्स ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से ऑनलाइन शुरू होगी, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
पदों का पूरा ब्योरा
- कॉन्स्टेबल ड्राइवर (पुरुष): 553
- कॉन्स्टेबल (धोबी): 74
- कॉन्स्टेबल (नाई): 43
- कॉन्स्टेबल (गार्डनर): 41
- कॉन्स्टेबल (टेलर): 41
- कॉन्स्टेबल (वेटरनरी): 34
- कॉन्स्टेबल (मोची): 25
- कॉन्स्टेबल (कारपेंटर): 7
- कॉन्स्टेबल (वॉटर कैरिज): 5
- कॉन्स्टेबल (वेटर): 3
- कॉन्स्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली): 1
- कुल पद: 827
योग्यता क्या चाहिए?
- ड्राइवर पद: 10वीं पास + वैध हेवी मोटर व्हीकल लाइसेंस
- वेटरनरी: 10वीं पास + संबंधित अनुभव
- अन्य ट्रेड्स: 10वीं पास + आईटीआई/डिप्लोमा या अनुभव
- नर्सिंग ऑर्डरली: 10वीं + फर्स्ट एड सर्टिफिकेट + अनुभव
चयन प्रक्रिया
भर्ती में कई चरणों से गुजरना होगा:
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
- लिखित परीक्षा
- ट्रेड/स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
दौड़
- पुरुष: 4.8 किमी (24 मिनट)
- महिला: 2.4 किमी (18 मिनट)
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 21 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
