उत्तरप्रदेश

शक्ति हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बस्ती। जनपद के नगर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह ने पुलिसिया सक्रियता को धता बताते हुये बस्ती डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस आसपास के जिलों में बड़ी सरगर्मी से उन्हे तलाश रही थी। पुलिस इससे पहले इस मामले के आरोपी रवि प्रताप सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पुलिस नागेश प्रताप सिंह की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी। मृतक के भाई विक्रम प्रताप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 सितम्बर की शाम उनका भाई शक्ति सिंह गांव के ही रवि सिंह और शैलेश सिंह के साथ एक अंतिम संस्कार में गया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। 25 सितम्बर की शाम उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग शक्ति सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह का शव 26 सितम्बर की सुबह दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा तिवारी गांव के पास सरयू नदी किनारे बोरे में मिला था। पुलिस ने इस मामले के आरोपी रवि प्रताप सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पुलिस मुख्य आरोपित भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह की तलाश आसपास के जिलाें में कर रही थी। साेमवार काे उसने पुलिस काे चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Redmi Watch Move: दमदार फीचर्स वाली सस्ती स्मार्टवॉच सिर्फ ? दिमाग तेज करने के ऐसे फूड्स आपके बच्चों के लिए SUPERFOOD