व्यापार
Trending

Samsung का नया धमाका! जल्द आ रहा है सस्ता Galaxy Z Flip 7 FE, जानें क्या होगा खास

Galaxy Z Flip 7 FE:  सैमसंग जल्द ही अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है! Galaxy Z Flip 7 और Fold 7 तो आ ही रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ और भी बड़ा होने वाला है। ख़बर है कि कंपनी दो और फोल्डेबल फोन लाने वाली है – एक ट्रिपल-फोल्ड मॉडल और दूसरा Galaxy Z Flip 7 FE. अगर बात करें Galaxy Flip 7 FE की, तो ये Z Flip 6 जैसा ही होगा, लेकिन शायद कम दाम में। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट हो सकता है। कैमरा की बात करें तो 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है, और ये सारे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे। बैटरी 4000mAh की होगी, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ। चीन में इसे 3C सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। स्क्रीन की बात करें तो 6.7 इंच की LTPO 2x AMOLED primary screen होगी, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, और साथ में 3.4 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले, Z Flip 6 जैसी ही।

कीमत की बात करें तो, लगभग ₹96,000 से कम की उम्मीद है, जोकि Z Flip 6 जितनी ही है। लेकिन ये FE (Fan Edition) मॉडल है, तो उम्मीद है की भारत में ये और भी कम दाम में मिलेगा। लॉन्च कब होगा? सैमसंग इस साल दो नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है, पहले Galaxy Z Flip 7 आएगा और उसके बाद Galaxy Z Flip 7 FE. Z Flip 7 जुलाई 2025 के आसपास आ सकता है, और इसमें Motorola Razr+ जैसी बड़ी एक्सटर्नल स्क्रीन हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button