उत्तरप्रदेश

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ किया गया अभिनंदन

गोरखपुर, 31 मार्च (हि.स.)। जनपद के पुलिस परिवार में मंगलवार काे भावुक माहौल देखने को मिला, जब अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी दिनेश पुरी तथा पुलिस अधीक्षक लाइन्स की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में एआरओ ब्रहम देव शुक्ला, निरीक्षक नागरिक पुलिस मानवेन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस इकरार अहमद, मुख्य उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मिथिलेश राय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भदेश्वर प्रसाद को फूल-माला पहनाकर, शॉल एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबी सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी ने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति एक नई शुरुआत होती है और सभी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवा अनुभव साझा किए और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने भावपूर्ण माहौल में अपने साथियों को विदाई दी।

Related Articles

Back to top button