जॉब – एजुकेशन
CG : आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 28 जून तक कर सकेंगे आवेदन

गरियाबंद। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद, इस प्रकार कुल 03 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है।




