पंजाब

Punjab में आज रात बारिश की चेतावनी! 12 जिलों को जारी हुआ Alert

पंजाब : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग पंजाब के 12 जिलों को अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक आज रात 1 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं अगले 2–3 दिनों के लिए आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज राज्य के करीब 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है। जिन जिलों में बारिश की अधिक संभावना जताई गई है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन शामिल हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button