पंजाब

मनीला में पंजाबी युवक की दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या, परिवार में पसरा मातम

बरनाला- रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए पंजाबी युवकों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बरनाला शहर के संधू पत्ती इलाके से सामने आया है, जहां 33 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह की फिलीपींस की राजधानी मनीला में बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह मनीला के एक इलाके में अपना काम-काज कर रहा था कि तभी दिन-दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के कारण मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

मनप्रीत की मौत की खबर मिलते ही बरनाला स्थित उसके घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भावुक अपील की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि वे अपनी आंखों से उसका अंतिम दीदार कर सकें और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकें।

Related Articles

Back to top button