मनोरंजन

भाई की शादी की रस्मों में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ,क्यों नाराज हुईं प्रियंका?

नईदिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और कॉन्फिडेंस से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश में ही बस गई हैं, लेकिन अक्सर अपने काम और परिवार के चलते भारत आती रहती हैं। पिछली बार प्रियंका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पति निक जोनास के साथ भारत पहुंची थीं। अब अभिनेत्री फिर भारत पहुंची हैं। 23 अगस्त को ग्लोबल स्टार को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद प्रियंका एक वेडिंग वेन्यू के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार की सुबह भारत पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनास या बेटी मालती मैरी नजर नहीं आए। एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में शामिल होने मुंबई पहुंचीं। शुक्रवार की रात उन्हें एक वेडिंग वेन्यू के बाहर पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस फैमिली फंक्शन के लिए प्रियंका ने एक मजेंटा कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपनी खूबसूरत मजेंटा साड़ी के साथ प्रियंका ने एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले, हाई बन में स्टाइल किया था, और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और एक स्मोकी आई के साथ क्लासिक रखा था।
प्रियंका अपनी क्लोज फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ वेन्यू में पहुंचीं, जहां पैप्स उनकी फोटोज लेने लगे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की एक्ट्रेस नाराज हो गईं। दरअसल, प्रियंका को देखते ही पैपराजी उनकी फोटोज लेने लगे और उनका नाम पुकारने लगे। इसी बीच सिक्योरिटी ने सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए पैपराजी को पीछे धकेलने की कोशिश में धक्का दे दिया। प्रियंका ने जैसे ही ये देखा वह नाराज हो गईं और सिक्योरिटी से ऐसा ना करने के लिए कहा। इसके बाद अभिनेत्री ने फिर पोज दिए और अंदर चली गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button