Join us?

छत्तीसगढ़

प्रदेश में लू की संभावना रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री

रायपुर । नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें : भारतवंशी सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा अंतिम क्षण में टली

इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।

ये खबर भी पढ़ें Selection of Gram Panchayat-ward to free the district from malnutrition

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर संभाग के एक दो जगह पर अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभर गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : अनन्या पांडे ने आदित्य संग ब्रेकअप के बीच कही ये बात

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें : एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी