व्यापार
Trending

POCO M7 5G : 10 हज़ार से कम में ऐसा फोन? बजट का भी बॉस बन गया पोको

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड POCO हमेशा से बजट सेगमेंट में धमाका करता रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कंपनी ने अपनी POCO M7 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च किए थे, और अब POCO M7 5G भारतीय मार्केट में भी दस्तक दे चुका है। इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है और फीचर्स देख कर आप कह उठेंगे – इतने में इतना कुछ!

डिजाइन और डिस्प्ले: सिंपल लुक, पर स्टाइल में नहीं कोई कमी – POCO M7 का लुक उसकी प्रो वर्जन से अलग है। इसकी बैक बॉडी पॉलीकॉर्बोनेट (प्लास्टिक) से बनी है, लेकिन इसका डुअल टोन फिनिश और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे एक प्रीमियम टच देता है। हमने इसका Ocean Blue वेरिएंट इस्तेमाल किया, जो नज़र को बेहद सुकून देता है। कैमरा के पास का चमकदार हिस्सा इसे थोड़ा यूनीक भी बनाता है। फ्रंट की बात करें तो इसमें 6.88 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हालाँकि चारों ओर मोटे बेजल्स और नीचे की तरफ थोड़ी मोटी चिन इसका थोड़ा आउटडेटेड फील देता है, लेकिन जब आप इसकी कीमत याद करेंगे, तो ये सब नजरअंदाज़ हो जाता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। आमतौर पर इनडोर में डिस्प्ले काफी क्लियर दिखता है लेकिन तेज धूप में पढ़ने में थोड़ी दिक्कत होती है। OTT कंटेंट, यूट्यूब वीडियो या सोशल मीडिया ब्राउज़िंग जैसे कामों के लिए ये डिस्प्ले बिल्कुल ठीक है।

परफॉर्मेंस: Snapdragon 4 Gen 2 – भरोसेमंद चिप बजट में – इस फोन में मिलता है Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, जो इस रेंज में एक बेहतरीन ऑप्शन है। हमने इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस्तेमाल किया, जो बेसिक से लेकर मीडियम लेवल की मल्टीटास्किंग में भी निराश नहीं करता। गेमिंग के लिए ये फोन ज़रूर हैवी नहीं है, लेकिन स्टैंडर्ड ग्राफिक्स पर आप Battle Royale जैसे गेम आराम से खेल सकते हैं। फोन में कभी-कभार हैंगिंग महसूस हुई, खासकर जब बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में ओपन थे, लेकिन ये 6GB वेरिएंट की सीमा है। 8GB वेरिएंट में ये समस्या शायद न आए। हालाँकि फोन में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (Bloatware) दिए गए हैं, जो शुरू में थोड़े इरिटेट कर सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इन्हें डिलीट किया जा सकता है। कंपनी इस फोन के लिए 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है, जो बजट फोन के लिहाज से शानदार है।

 कैमरा क्वालिटी: दिन में धमाल, रात में हल्का बवाल – POCO M7 में दिया गया है 50MP का डुअल रियर कैमरा, जिसमें प्राइमरी सेंसर EIS (Electronic Image Stabilization) के साथ आता है। कैमरा ऐप में AI आधारित मोड्स भी मिलते हैं, जिससे नॉर्मल फोटो क्लिकिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है। दिन की रोशनी में कैमरे से ली गई तस्वीरें काफी शार्प और डिटेल्ड निकलती हैं। रंगों की सटीकता और डायनामिक रेंज ठीक-ठाक है। हालांकि, कम रोशनी में कैमरा थोड़ा संघर्ष करता है, और नॉइज बढ़ जाती है। इसमें नाइट मोड है, लेकिन रिजल्ट प्रोसेसिंग स्लो है और बहुत असरदार नहीं लगता। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो वीडियो कॉलिंग और occasional सेल्फी के लिए ठीक-ठाक है। सेल्फी में ब्यूटी मोड थोड़ा ज्यादा आक्रामक है, लेकिन उसे बंद किया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग: एक बार फुल चार्ज – पूरा दिन टेंशन फ्री – POCO M7 में मिलती है 5160mAh की बैटरी, जो सामान्य यूज़ पर आराम से 1 दिन तक चल जाती है। चाहे आप वीडियोज देखें, इंस्टाग्राम चलाएं या गेम खेलें – बैटरी जल्दी हार नहीं मानती। फोन के साथ मिलता है 33W का फास्ट चार्जर, जो फोन को करीब 80-85 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इस रेंज में 33W फास्ट चार्जिंग एक प्लस पॉइंट है, क्योंकि अधिकतर ब्रांड अब भी 18W या 22.5W चार्जिंग ऑफर कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button