
पंजाब मौसम अपडेट: पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और तेज़ हवा के साथ बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन रविवार से फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर में सुनसान रहीं बाज़ारें तेज़ धूप और झुलसाने वाली गर्मी के कारण दोपहर के वक्त शहर की ज़्यादातर बाज़ारें सुनसान रहीं। लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे, जिस वजह से बाज़ारों में हलचल कम देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, बठिंडा में सबसे ज़्यादा तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पटियाला और चंडीगढ़ में 36, लुधियाना में 35, अमृतसर में 34.3, जालंधर में 34.8, मोगा में 34.5, रोपड़ और फिरोज़पुर में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
कल से हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल से पंजाब में गर्मी और बढ़ने वाली है और लू चलने के आसार हैं। यह हीटवेव 20 अप्रैल तक जारी रह सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान और बढ़ सकता है मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को काफी ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी से बचने के लिए ज़रूरी सावधानियाँ जरूर अपनाएं।