पंजाब

सुखबीर पर हमला करने वाला नारायण चौड़ा आतंकी गतिविधियों में रहा है लिप्त

डीजीपी बोले, पुलिस की मुस्तैदी से टला हमला

चंडीगढ़। अमृतसर स्थित दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला करने का आरोपी नारायण सिंह चौड़ा आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा है। चौड़ा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारोपियों की मदद करने वाले आतंकियों में शामिल रहा है और इस मामले में जेल भी काट चुका है। नारायण सिंह चौड़ा गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। वह सिख संगठन दल खालसा का मेंबर है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर स्वयं चौड़ा से पूछताछ कर चुके हैं। इस बीच अकाली दल ने आक्रामक होकर सरकार को घेर लिया है। अकाली नेता दलजीत चीमा ने कहा कि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का साथी मार्केट कमेटी का चेयरमैन है। गोली चलाने वाला व्यक्ति चेयरमैन के साथी का भाई है। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे दरबार साहिब गेट तक बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे। पंजाब के डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह हमला असफल हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रछपाल सिंह ने आरोपी को सबसे पहले पकड़ा और फायर की दिशा बदल गई। इसके बाद वहां तैनात कांस्टेबल जसबीर सिंह व परविंद्र सिंह ने नारायण सिंह चाैड़ा को दबोच लिया। हमला करने वाला नारायण सिंह वर्ष 1984 से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button