Join us?

मध्यप्रदेश

Mp News: सीएम मोहन ने प्राचीन नेवरी मंदिर के किए दर्शन

भोपाल। श्री चित्रगुप्त प्रकट्योत्सव पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन नेवरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान मनकामनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Garlic Pickle: खाने की थाली में शामिल करें लहसुन का आचार, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे

वहीं सीएम ने भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई दी है। मंगलवार को सीएम मोहन भोपाल के लालघाटी स्थित चित्रगुप्त धाम मनकामनेश्वर महादेव नेवरी मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यादव और मंत्री विश्वास सारंग भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ समाज बंधु मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : नगर निगम में भविष्य में समुचित जल प्रबंधन पर कार्यशाला

वहीं सीएम ने कहा कि जीवन का लेखा जोखा रहने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के बिना मानव का उद्धार संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कायस्थ समाज कलम दवात की पूजा करते हुए समाज की एकता के साथ सम्पूर्ण हिन्दू धर्म की एकता के लिये कार्य करें। आने वाले समय में हम इस तीर्थ को और विकसित करेंगे। सभी को भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में धार्मिक जगह को बढ़ावा दे रहे हैं, आने वाले वक्त में यह मंदिर भोपाल की पहचान बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Summer special train facility for 12 trips between Surat and Brahmapur

वहीं सीएम ने दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने जा रहा हूं। शाम को दिल्ली में रोड शो है और वहीं रात्रि विश्राम करूंगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लोकसभा के चार चरणों में बीजेपी को बंपर वोट मिले हैं। पांचवें चरण के चुनाव में भी यही उम्मीद है। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने को तैयार होगी।

 

Related Articles

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी