छत्तीसगढ़
Trending

“रायपुर में मियांवाकी अभियान: युवाओं और नगर निगम ने मिलकर किया सघन वृक्षारोपण”

लगभग 500 मीटर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे मार्ग के बाजू में सीताफल, अमरुद, कटहल, गुलमोहर आदि प्रजातियों के पौधे रोपे,लगभग 1500 पौधे रोपित कर वृक्ष बनते तक प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल की जाएगी

रायपुर – राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर राजधानी शहर रायपुर को हरित स्मार्ट सिटी बनाने सघन पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है. पौधरोपण अभियान में रायपुर शहर को हरीतिमायुक्त बनाने यंग इंडियन ग्रुप के युवा जुड़ गए हैँ. आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे की अगुवाई में मियांवाकी योजना अंतर्गत रायपुर नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर के पंडरी एक्सप्रेस वे मार्ग के बाजू में नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष  भोलाराम साहू की विशेष उपस्थिति सहित निगम उपायुक्त उद्यान  जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता उद्यान  गजाराम कँवर की उपस्थिति में एक्सप्रेस वे मार्ग पंडरी के बाजू में लगभग 500 मीटर क्षेत्र में सघन पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ महापौर मीनल चौबे ने पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष  भोलाराम साहू सहित यंग इंडियन ग्रुप के युवाओं के साथ सीताफल, अमरुद, कटहल, गुलमोहर एवं अन्य विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर किया गया.

वहाँ एक्सप्रेस वे मार्ग पंडरी के बाजू में लगभग 500 मीटर क्षेत्र में विविध प्रजातियों के लगभग 1500 पौधे व्यवस्थित तौर पर रोपित किये जायेंगे. साथ ही लगाए गए प्रत्येक पौधे की वृक्ष बनते तक सुरक्षा और देखभाल मियांवाकी योजना के मानकों के अनुसार समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रायपुर को हरित राजधानी शहर बनाने की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button