छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे ने वार्ड 33 में पाइप लाइन विस्तार व भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अटल चौक ( एटीएम ) से लेकर तिलक नगर अवंति विहार तक 23 लाख रूपये की लागत से पाईप लाईन विस्तार कार्य और तेलीबाँधा में 4 लाख रूपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे ने रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदऱ मिश्रा, नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष  साधना प्रमोद साहू, जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद  प्रदीप वर्मा, पार्षद  पुष्पा रोहित साहू सहित जोन 3 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस,सहायक अभियंता नरेश साहू, अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों, वार्ड क्रमांक 33 क्षेत्र की रहवासी महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवको, आमजनों, की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर लगभग 27 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नए विकास कार्यों को शीघ्र कराने जाने हेतु भूमिपूजन किया.

महापौर  मीनल चौबे और रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदऱ मिश्रा ने सम्बंधित जोन 3 अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार वार्ड क्रमांक 33 में पाईप लाईन विस्तार कार्य और भवन निर्माण के नए विकास कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाने निर्देशित किया.
शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद  प्रदीप वर्मा ने वार्ड 33 के क्षेत्र में एकमुश्त 27 लाख के पाईप लाईन विस्तार और भवन निर्माण से सम्बंधित नए विकास कार्य जनहित में प्रारम्भ करवाने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर महापौर  मीनल चौबे और रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदऱ मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button