मनोरंजन

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं आई मलाइका

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर भले ही पर्दे पर ज्यादा कमाल न कर पाए हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। खान परिवार की बेटी को डेट करने से लेकर और सलमान खान के साथ अनबन तक। एक वक्त था जब अर्जुन सलमान का सुपरफैन होते थे, लेकिन आज दोनों के रिश्ते में खटास इतनी ज्यादा है कि वह एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।
दोनों की इस अनबन का कारण मलाइका अरोड़ा को मना गया। दरअसल, जब से अर्जुन ने मलाइका को डेट करना शुरू किया जब से उनका और सलमान खान का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब न अर्जुन कपूर का मलाइका संग रिश्ता रहा और न सलमान खान से कोई दोस्ती। अभिनेता अर्जु कपूर आज 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया, लेकिन इस मौके पर मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आई। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
पार्टी में पहुंचे ये सितारें
अर्जुन की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, वरुण धवन, नताशा, आदित्य रॉय कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर समेत कई सेलेब्स नजर आए, लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button