लाइफ स्टाइल

इस लाल फूल से घर पर बनाएं हेयर ऑयल, बालों की ग्रोथ होगी तेज और झड़ना भी होगा कम

Gudhal  oil benefits for hair growth: बालों की सही देखभाल के लिए लोग आजकल फिर से घरेलू उपायों की ओर लौट रहे हैं। प्राकृतिक चीज़ों से बने नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। इन्हीं उपायों में एक बेहद असरदार नाम है गुड़हल का फूल। लाल रंग का यह खूबसूरत  फूल बालों के लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं माना जाता।

खाद्य वसा और तेल

गुड़हल के  फूलों में मौजूद पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड और फ्लेवोनॉयड्स बालों को जड़ों से मजबूती देते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है, बाल तेजी से बढ़ते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

घर पर कैसे बनाएं गुड़हल का हेयर ऑयल

गुड़हल से तेल बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा चीज़ों की जरूरत भी नहीं होती।
सबसे पहले ताजे गुड़हल के फूल और कुछ पत्तियां लें।
इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
अब एक कड़ाही में नारियल का तेल डालकर हल्का गर्म करें।
तेल गर्म होने पर इसमें फूल और पत्तियां डाल दें।
धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक फूल-पत्तियां पूरी तरह जल न जाएं और तेल का रंग बदल न जाए।
गैस बंद करके तेल को ठंडा होने दें।
7–8 घंटे बाद तेल को छानकर किसी साफ कांच की बोतल में भर लें।
-इस तरह आपका प्राकृतिक गुड़हल हेयर ऑयल तैयार है।

बालों में कैसे करें इस्तेमाल

इस तेल को रात में सोने से पहले बालों और स्कैल्प में हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह हल्के शैंपू से धो लें। चाहें तो नहाने से 1–2 घंटे पहले भी इसे लगाया जा सकता है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, लंबे और चमकदार बनते हैं।

गुड़हल इस्तेमाल करने के अन्य असरदार तरीके

बालों की देखभाल

हेयर मास्क के रूप में – गुड़हल के फूल पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और बाल धोने से 30–60 मिनट पहले लगाएं।
पाउडर के रूप में – बाजार में मिलने वाला गुड़हल पाउडर नारियल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाया जा सकता है।
जड़ी-बूटियों के साथ – गुड़हल के फूलों में मेथी दाना और करी पत्ता मिलाकर लगाने से बालों की मजबूती बढ़ती है।
हेयर स्प्रे – गुड़हल के फूलों को पानी में उबालकर उस पानी को छान लें और स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर इस्तेमाल करें।

नियमित उपयोग से दिखेगा असर

गुड़हल का लगातार इस्तेमाल बालों को गहराई से पोषण देता है। इससे बाल घने, मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। अगर आप केमिकल-फ्री तरीके से बालों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गुड़हल को अपनी हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

Related Articles

Back to top button