पंजाब

कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट में गुहार

जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने निहंग मान सिंह के विरोध के कारण मंगलवार को हाईकोर्ट का रुख कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। निहंग सिंह मान ने बीते दिन पुलिस से बैठक के दौरान कुल को 18 अक्टूबर तक कार्रवाई करने के लिए कहा था और मान सिंह ने कहा था कि अगर कार्रवाई या कपल ने सोशल मीडिया से विडियो न डिलीट तो वह रेस्टोरेंट बंद कर देंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों निहंग बाबा मान सिंह अपने समर्थकों के साथ कुल्हड़ पिज्जा कपल
के रेस्टोरेंट के बाहर आए थे, जहां उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा था कि कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

उन्होंने सहज अरोड़ा से कहा था कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों से जितनी भी वीडियो है वह डिलीट कर दे नहीं तो वह पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी और निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस ने माहौल को शांत करवाया था।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में दंपती ने कहा कि निहंग प्रमुख बाबा मान सिंह पिछले एक सप्ताह में दो बार उनके जालंधर स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंचकर उन्हें पगड़ी उतारने की धमकियां दे चुके हैं। ऐसे में सिख होने के नाते क्या उन्हें पगड़ी पहनने का अधिकार है या नहीं, इस संबंधी जत्थेदार से गुहार लगाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button