छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ आयोजन, 2500 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भाग

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। राज्य के तीन प्रमुख स्थानों रायपुर, बस्तर (जगदलपुर) और सरगुजा में इसके मुकाबले खेले जाएंगे।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती जैसे कई प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं।

: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। यह आयोजन देश में पहली बार हो रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button