छत्तीसगढ़

JCI रायपुर संस्कार ने बच्चों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा संस्कार केंद्र, त्रिमूर्ति नगर रायपुर में लगभग 50 बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम खुशियों, संस्कारों और आपसी सद्भाव का सुंदर उदाहरण बना।

कार्यक्रम की शुरुआत छोटी होलिका दहन से की गई। इसके पश्चात बच्चों के साथ फूलों की होली खेलकर होली के पावन पर्व को आनंदपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, नमकीन, केले, फूड पैकेट तथा स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-कूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में ज़ोन 27 (2026) के ज़ोन प्रेसिडेंट सीए प्रणव लाठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में शामिल सदस्यों को प्रेरित किया। इसके अलावा आशीष गोयल (EA to ZP 2026, Zone 27) भी अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में चैप्टर को-ऑर्डिनेटर जेएफएम जेसीआई सेन निलेश शाह का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने फूड पैकेट उपलब्ध कराए। वहीं सदस्य भास्कर साहू ने केले प्रदान किए, जबकि राघव पटेल, विक्रम दीप और सूरज हेडाऊ ने स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। बच्चों के लिए खेल गतिविधियों का संचालन ममता सोनी और अरविंद अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर सूरज हेडाऊ ने इस आयोजन की पहल कर सभी सदस्यों को जोड़ा और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष बरखा अंदानी, सचिव अंकित दास माणिकपुरी सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के सहयोग और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button