पंजाब
Jalandhar Powercut: शहर में बंद रहेगी बिजली, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

जालंधर: शहर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। 132 के.वी. अर्बन एस्टेट सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. हाउसिंग बोर्ड फीडर की बिजली सप्लाई आज 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मॉडल टाउन, जी.टी.बी. नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार निर्धारित समय तक काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।




