पंजाब

पंजाब में फिर होगी बारिश और गिरेगा तापमान, 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब : पंजाब में आज फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग द्वारा 28 से 30 मार्च तक पूरे पंजाब में बारिश से आसार जताए गए हैं। 28 मार्च को बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29 मार्च को पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

PunjabKesari

इससे साथ ही जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, गुरदासपुर, संगरूर,  पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में बारिश हो सकती है। वहीं 31 मार्च को कोई अलर्ट नहीं है पर कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button