व्यापार

इंडिगो ने महिला यात्रियों को दिया तोहफा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने महिलाओं के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिये महिलाएं वेब चेक-इन के समय उन सीटों के बारे में जान सकती हैं जो अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले ही बुक की जा चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Crisil का दावाबैंक लोन में भी आएगी कमी, GDP ग्रोथ की कमी से होगा प्रभावित

एयरलाइन ने मार्केट रिसर्च करने के बाद यह फीचर शुरू किया है। इंडिगो ने आज प्रेस रिलीज जारी की थी। प्रेस रिलीज में एयरलाइन ने कहा कि वह महिलाओं के लिए नई सुविधा पेश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Refreshing Summer Drinks:गर्मियों में जरूर पिए नींबू से बनने वाली ये 4 देसी ड्रिंक्स

इस सुविधा का उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाना है। इंडिगो ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि न्यू फ्रेंडली सीट सलेक्शन फीचर मार्केट रिसर्च के बाद पेश किया गया है। वर्तमान में यह #GirlPower के तहत यह फीचर शुरू किया है। इस फीचर में महिला यात्री वेब चेक-इन के दौरान अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान पाएगी।

ये खबर भी पढ़ें Selection of Gram Panchayat-ward to free the district from malnutrition

यह विशेष रूप से महिला यात्रियों – एकल के साथ-साथ पारिवारिक बुकिंग के हिस्से के लिए भी तैयार किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंडिगो 60 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इस साल अप्रैल 2024 में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइन से यात्रा की।

ये खबर भी पढ़ें : हमसफर एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

 

Related Articles

Back to top button
Instagram बना बैटरी का दुश्मन! Android यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट Mivi के ये SuperPods : कम दाम में बेस-हैवी, 60 घंटे बैटरी और Dolby का कमाल