खेल
IND vs USA, T20 World Cup 2026 : यूएसए के खिलाफ 4 विकेट गंवाकर बैकफुट पर भारत, शिवम दुबे भी आउट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live Score: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी बाहर हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में मौका मिला है।
भारत और यूएसए के बीच इससे पहले टी20 फॉर्मेट में एक मुकाबला खेला गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने भिड़ी थी और उस मैच में अमेरिका में भारत को टक्कर दी थी लेकिन सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की वजह से टीम इंडिया ने उस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।


