दिल्ली

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में लौटेगी कंपकंपाने वाली ठंड! अगले 7 दिन कांपेंगे लोग, IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम का मिजाज अचानक बदला है और लोगों को अब फिर से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक राजधानी और आसपास के इलाकों में ठिठुरन बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है और दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं ठंड का असर और बढ़ा सकती हैं, जिससे सर्दी ज्यादा चुभने लगेगी।

तापमान का हाल

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

  • अधिकतम तापमान: 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
  • न्यूनतम तापमान: 4 से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है
  • 25 और 26 जनवरी के आसपास सर्दी अपने सबसे तीखे रूप में महसूस की जा सकती है
  • कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा होगा।

बारिश और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अगर ऐसा हुआ, तो ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं 28 से 30 जनवरी के बीच मौसम थोड़ा स्थिर हो सकता है, लेकिन बादल और हल्का कोहरा बना रहेगा।

सुबह और देर रात घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। IMD जरूरत पड़ने पर फॉग या कोल्ड वेव को लेकर येलो या ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button