दिल्ली

आईसीएआर ने कृषि को विज्ञान, नवाचार और समाधान से जोड़ा : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के 122वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आईसीएआर ने भारत की कृषि को केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उसे विज्ञान, नवाचार और समाधान से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आईसीएआर खेत और प्रयोगशाला के बीच की दूरी को समाप्त करते हुए संस्थान ने हरित क्रांति से लेकर आज की आधुनिक, तकनीक आधारित खेती तक देश को एक नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह संस्थान इस परिवर्तन का अग्रदूत है, जो ज्ञान को जमीन तक पहुंचाकर किसानों की ताकत को बढ़ा रहा है और भारत की कृषि को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने आईसीएआर से राजधानी में धूल और प्रदूषण को कम करने और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ तरीकें से सहयोग करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से संसाधन बचाने और उनका उपयोग सही तरीके से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूजल, बिजली और पेट्रोल जैसे संसाधनों का इस्तेमाल आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखा करें। इन संसाधनों को सुरक्षित और बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक काम करें।

उन्होंने कहा कि आईसीएआर ने देश में खाद्यान्न संकट को दूर किया। आज देश खाद्यान्न क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर दूसरे देश की मदद कर रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी रवींद्र इंद्राज सहित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी और शोधकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button