मसालों को खराब होने से कैसे बचाएं, हल्दी-धनिया और मिर्च में नहीं पड़ेंगे कीड़े, करें ये आसान उपाय

भारतीय खाने में मसालों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। घर में आपको अलग-अलग तरह के कई मसाले आसानी से मिल जाएंगे। रोज की सब्जी दाल में मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी का इस्तेमाल होता है, जिससे कुछ लोग एक साथ काफी ज्यादा मसाले खरीद लाते हैं। लेकिन अगर मसालों को सही तरीके से स्टोर न करें तो उनमें कीड़े लग जाते हैं। कई बार मसालों में फंगस आ जाती है। ऐसे में मसालों को खराब होने से बचाने के लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे मसाले लंबे समय तक खराब नहीं होंगे और खुशबू भी बनी रहेगी।

मसालों को खराब होने से कैसे बचाएं?

एयर टाइट डब्बों में रखें- ज्यादा मसाले हैं तो उन्हें एयर टाइट डब्बों में पैक करके रखें। डब्बे के ढक्कन को खुला न छोड़ें इससे मसाले सील जाते हैं। कोशिश करें कि मसालों को कांच के डब्बों में पैक करें। इससे मसाले काफी लंबे समय तक खराब नहीं होगी और खुशबू बनी रहेगी।

फ्रिज में स्टोर करें- ठंडी जगह पर मसाले काफी लंबा चल जाते हैं। इसलिए जिन मसालों का इस्तेमाल आप बहुत ज्यादा नहीं करते हैं उन्हें फ्रिज में किसी एयर टाइट कंटेनक में डालकर पैक कर दें। इससे सालों तक मसाले में कोई कीड़ा नहीं लगेगा और आपके मसाले एकदम फ्रेश बने रहेंगे।

नमक काली मिर्च डालकर रखें- अगर मसालों में सीलन जल्दी आने लगती है तो आसान तरीका है उन्हें एयरटाइट कंटेनरों में स्टोर करें। खासतौर से हल्दी, धनिया और लाल मिर्च के डब्बे में थोड़ा नमक या काली मिर्च के दाने डालकर स्टोर करें। इससे नमी जल्दी नहीं लगती।

मसालों को अंधेरे में रखें- धूप की बजाय मसालों अंधेरे वाली जगह पर स्टोर करें। तेज धूप में मसालों का रंग खराब होने लगता है। इसलिए मसालों को किसी अंधेरी जगह पर रखें या अगर उन्हें रखने की जगह न हो तो उन्हें गहरे रंग की बोतलों में रखें।

धूप लगाएं- अगर आप इनमें से कोई उपाय नहीं कर पा रहे हैं तो मसालों को खराब होने से बचाने के लिए समय-समय पर तेज धूप लगाएं। धूप से मसालों में पैदा हो रही नमी दूर हो जाएगी और मसाले लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। इससे मसालों में कीड़ा भी पैदा नहीं होगा।