देश-विदेश
Trending

भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुख

हैदराबाद । तेलंगाना के रंगारेड्डी से भीषण रोड एक्सिडेंट की खबर सामने आ रही है। साइबराबाद आयुक्तालय की सीमाओं के अंदर रंगारेड्डी में आज यानी सोमवार एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बस में कुल 70 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। यह टक्कर चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक गलत साइड से आकर TGRTC की यात्री बस से आमने-सामने टकरा गया।
हादसा इतना भयानक था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय करने और घायलों को उच्च गुणवत्ता का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
चेवेल्ला पुलिस ने कहा कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत खानपुर गेट के पास एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई। कई यात्री घायल हुए हैं, और अधिक जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है। यह घटना आज सुबह हुई। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को दिए आदेश
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने CS और DGP को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Instagram बना बैटरी का दुश्मन! Android यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट Mivi के ये SuperPods : कम दाम में बेस-हैवी, 60 घंटे बैटरी और Dolby का कमाल