
Honor Magic 8 Lite Launch : Honor Magic 8 Lite को UK में आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन रोजाना इस्तेमाल के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें 7,500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और हाई वाटर एवं डस्ट रेजिस्टेंस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं।
Honor Magic 8 Lite के मुख्य फीचर्स
7,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी — लंबे बैकअप के लिए
108 मेगापिक्सल मेन कैमरा — हाई-क्वालिटी फोटो और डिटेल
हाई-ब्राइटनेस OLED डिस्प्ले — आउटडोर में भी बेहतरीन व्यूइंग
मजबूत बॉडी
वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
कंपनी के मुताबिक, Honor Magic 8 Lite, फ्लैगशिप Magic 8 Pro के साथ लॉन्च होगा, जो 2026 की शुरुआत में ब्रांड का बड़ा लॉन्च इवेंट माना जा रहा है।
अवेलेबिलिटी और कलर ऑप्शन
Honor ने अभी Magic 8 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन 2026 की शुरुआत में सेल के लिए उपलब्ध होगा और UK में Magic 8 Pro के साथ मार्केट में आएगा।
यह फोन कई बड़े रिटेल पार्टनर्स और कैरियर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा, जिनमें शामिल हैं:
EE
Virgin Media O2
Vodafone
Three
Tesco Mobile
Currys
Argos
Very
Amazon
AO
John Lewis
कलर ऑप्शन
Honor Magic 8 Lite तीन रंगों में उपलब्ध होगा—
फॉरेस्ट ग्रीन
मिडनाइट ब्लैक
रेडिश ब्राउन