पंजाब
लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, युवक को पीट-पीटकर किया गंभीर घायल

लुधियाना : लुधियाना में एक युवक से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई है। युवक की पहचान शिवम (उम्र 20) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसिया रोड पर केहर सिंह नगर, मोहन वेल्डिंग के पास युवक शिवम की बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई है। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे DMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही, थाना सलेम टाबरी के अधीन एल्डिको चौकी से जांच करने सुखविंदर मौके पर DMC अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक इस समय वेंटिलेटर पर है।




